जिंदा हो तो काम करो, अन्यथा मरो
🍃🌾😊
कुछ
लोग कहते हैं,
दिन रात काम करो।
जिंदा हो तो काम करो, अन्यथा मरो।
उनके पास कोई और दृष्टि नहीं है।
आप काम करते हैं सुकून से जीने के लिए
जीवन को एक उत्सव बनाने के लिए
आप काम करते हैं जीवन को
एक संगीत बनाने के लिए, नृत्य बनाने के लिए
लेकिन काम इतने जोर से पकड़ लेता है
कि नाचने का तो क्या
बांसुरी बजाने को भी समय नहीं मिलता।
इस आशा में कि वह समय भी आएगा,
जिस दिन जीवन का आनंद लेंगे
जीवन बीत जाता है
पर वह दिन नहीं आता।
*ओशो नमन*
🙏🏼🌹🙏🏼
Comments
Post a Comment